Love Shayari in Hindi – एक खूबसूरत तरीका है जिसमें दिल की भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां किया जाता है। यह एक ऐसी कला है जो प्रेम, तड़प, खुशी, और मोहब्बत की गहराइयों को छू जाती है। शायरी में भावनाओं की मिठास, दर्द की गहराई, और प्यार की खूबसूरती को एक अनोखे अंदाज़ में पेश किया जाता है।
If you Really like shero Shayari तो आप बिलकुल सही पेज पर आये हैं| में यहाँ शायरी लिखती हूँ, हर प्रकार की, जैसे आज इस पोस्ट में लिख रही हूँ Love Shayari in Hindi…Must Read
लिख दी जाती हैं मुकद्दरों में पहले से
ये प्रेम अचानक से होने वाली घटना नहीं है..😍
Likh di jaati hai mukkadaron me pehle se… Ye Prem achanak se hone wali ghatna nahi hai…
Share
क्या तुम मुझे दे सकते हो, इतना प्रेम कि
मेरे बाद फिर कभी किसी को, न चाह सको..❣
Kya tum mujhe de sakte ho, itna Prem ki
Mere baad fir kabhi kisi ko, Naa chah Sako….
Share
तुम मेरी पहली या दूसरी मोहब्बत नही हो, तुम मेरी वो मोहब्बत हो जो ना तुमसे पहले किसी से हुई और ना तुम्हारे बाद किसी से होगी..💗
Tum meri pehli ya doosri mohabbat nahi ho, tum meri wo Mohabbat ho jo Naa tumse pehle kisi se hui or Naa tumhare baad kisi se hogi…
Share
Love Shayari in Hindi
किसी के प्रेम के लिए रोने वाली स्त्री सँसार ने बहुत कम देखी हैं …
यदि तुम्हारे हिस्से में ऐसी स्त्री आई हो तो उसे कभी प्रेम के लिए तरसाना मत…💯
Kisi ke Prem ke liye rone wali stree sansaar ne bahut kam dekhi hai
Yadi tumhare hisse me aisi stree aai ho to use kabhi Prem ke liye tarsne mat dena
Share
“अदा है, ख्वाब है, तकसीम है, तमाशा है,
मेरी इन आंखों में एक शख्स बेतहाशा है।”😍
Ada hai, khwaab hai, takseem hai, tamasha hai… Meri in aankho me ek shaksh bethasha hai…
Share
चुपचाप चल रहे थे ज़िंदगी के सफ़र में,
तुम पर नज़र पड़ी और गुमराह हो गये।🍀
Chupchap chal rahe the zindgi ke safar me, tum par najar padi or gumraah ho gaye…
Share
एक बार फिर इश्क़ करेंगे हम,
अभी सिर्फ भरोसा उठा है ज़नाज़ा नहीं…💗
Ek baar fir Ishq karege hum,
Abhi sirf bharosa utha hai janaja nahi
Share
जो तुम्हारी बात मान लेता है,
कभी सोचा है तुम्हें कितना मानता होगा वो…💯
Jo tumhari baat maan leta hai
Kabhi socha hai tumhen kitna maanta hoga wo…
Share
स्त्री कितना भी प्रेम कर ले उसका प्रेम-विवाह,
पुरुषों के प्रेम पर ही निर्भर करता है.💯
Stree kitna bhi Prem kar le uska Prem vivaah purusho ke Prem par hi nirbhar karta hai…
Share
कहीं न कहीं हम फिर मिलेंगे
जहा ना तुम गलत रहोगे जहा ना मैं सही रहूंगी
पर हम साथ रहेंगे❤
Kahi na kahi hum fir milege
Jaha Naa tum galat rahoge, jaha na mein sahi rahugi par hum sath rahenge.
Share
कोई मुझसे पूछेगा अगर तुमने जिंदगी में सबसे खूबसूरत क्या देखा तो फिर मैं तुमसे मुलाकात के किस्से सुनाऊंगा…❤
Koi mujhse puchege agar, tumne zindgi me sabse khoobsurat kya dekha to fir me tumse mulakat ke kisse sunaauga..
Share
ज़ब उसे पता चला, नहीं खिलेगा उनकी आवाज़ से उसके घर का आँगन, तुरंत जाकर उसने पहना दिया उन्हें, अलमारी मे रखे हुए कुछ माँ के कंगन..💞
Jab use pta chala, nahi khilega unki aawaj se uske ghar ka aangan,
Turant jaakar usne pehna diya unhen almari me rakhe huye kuch maa ke kangan…
Share
दुनिया मैं ऐसी कोई दिलचस्पी नहीं,
जो मेरा ध्यान आपसे हटा सके !!❣
Duniya mein aisi koi dilchaspi nahi
Jo mera dhyaan aapse hata sake.
Share
कुछ भी नहीं चाहिए मुझे तुमसे नए साल में
बस ये जो हमारा रिश्ता हैं ये संभाल लेना तुम !!💜
Kuch bhi nahi chahiye mujhe tumse naye saal me…
Bas ye jo humara rishta hai ye sambhaal lena tum…
Share
दास्तां खत्म होने वाली है
तुम मेरी आखिरी मोहब्बत हो।💛
Dastan khatm hone wali hai
Tum meri aakhiri mohabbat ho
Share
वो पसंद करता है मुझे इसलिए इतने नखरे झेल लेता है…💕
वरना मुझे खुद पता है मेरी हरकते मार खाने लायक है
Wo pasand karta hai mujhe isliye itne nakhre jhel leta hai
Warna mujhe khud pta hai meri harkate maar khane laayak hai…
Share
काश ऐसा हो सकता
कि जब भी मेरा मन होता मैं तुमसे मिल सकती😘
Kash aisa ho sakta
Ki jab bhi mera man hota mein tumse mil sakti…
Share
कभी मिलने का मन हो तो बेवजह मिलना..
वजह से मिलने वाले तो ना जाने रोज़ कितने मिलते हैं !!💗
Kabhi Milne ka man ho to bewajah milna… Wajah se milne wale to na jaane roj kitne milte hai…
Share
जिन पुरुषों ने कभी किसी की ऊंची आवाज नहीं सुनी
वे स्वयं पर ही चीखती हुई प्रेमिका को आलिंगन कर हंसते हुए शांत करते हैं।💗
Jin purushon ne kabhi kisi ki Unchi aawaj nahi suni,
We swayam par hi cheekhti hui premika ko Aalangin kar haste huye shant karte hai…
Share
उस के पीरियड्स टाइम पे उसे थोड़ा एक्स्ट्रा लव ओर केयर दिखा दोगे तो तुम्हारा बैंक बैलेंस कम नहीं हो जाएगा।💯
Us ke periods time pe use thoda extra love or care dikha doge to tumara bank balance kam nhi ho jayega.
Share
बहुत मिलेंगे तुम्हें अदबो अदाब वाले पर याद आएंगी तुम्हें बत्तमिजियां मेरी…😍
Bahut milenge tumhe adbo aadaab wale par yaad aayengi tumhe badtameeziya meri…
Share
उसे कहो के बहुत जल्द मिलने आये हमें
अकेले रहने की आदत ही पड़ ना जाये हमें
अभी तो आँख में जलते हैं बेशुमार चराग़
हवा-ए-हिज्र ज़रा खुल के आज़माये हमें
हर एक की बात पे कहता नहीं है दिल लब बैक
पसंद आती नहीं हर किसी की राय हमें
हमारे दिल तो मिले आदतें नहीं मिलती
उसे पसंद नहीं कॉफ़ी और चाय हमें🌸
Share
Related Post –
Heart Touching True Love Shayari
सर झुकाए रखा और फिर सुनते रह गए,
पुरुषों ने पसंदीदा स्त्री को कभी जवाब नहीं दिया❤
Sar jhukaye rakha or fir sunte rah gaye,
Purusho ne pasandida stree ko kabhi jawaab nahi diya…
Share
मसले हो जाते हैं यहां ज़मीन के टुकड़ों पर भी…
मेरा घबराना लाज़मी है मेरा तो चाँद का है।🌙
Masle ho jaate hain yaha jameen ke tukdon par bhi
Mera ghabrana Lazmi hai mera to Chaand ka hai
Share
सहमत होने के लिए दुनिया पड़ी है,
तुम मुझसे लड़ना, लड़ना इस बात पर कि तुमने आज मुझे कॉल क्यों नहीं किया, तुम लड़ना ये कहते हुए कि तुम मुझे अब प्यार नहीं करते, तुम लड़ना इस बात पर कि तुम 2 घंटे का बोलकर 1 घंटे 59 मिनट में ही चले गए, तुम लड़ना इस पर कि तुम अब बदल गए हो, तुम लड़ना और कहना कि तुमने मिलते ही मेरा माथा क्यों नहीं चूमा…
तुम हर उस बात पर लड़ना जिससे मुझमें यह भाव बना रहे कि मेरी तुम्हारे प्रति कुछ ज़िम्मेदारियाँ हैं और मैं तुम्हारे प्रेम में हूँ।
Share
प्रेमिकाएँ साथ छोड़ जाती होंगी लेकिन उनकी आदतें नहीं। साथ रह जाता है उनका हाथ फेरना, आंखें मीचना और दाँत चबाना। उनके चलने के तौर से लेकर उनके बैठने के तरीके तक सब। बिना किसी बात के चिढ़ जाना और ज़रा सी बात पर हाथ थाम लेना शायद प्रेमिकाओं को ही आता है। क्यूँकि प्रेमिकाएँ खूबसूरत होती हैं। एकदम निश्छल ।
वो चली जाती हैं और छोड़ जाती वो अपनी सभी आदतों को एक वजह के रूप में। वो वजह जो तुम्हें ज़िन्दगी में तो बहुत आगे ले जाती है लेकिन तुम्हें तुम्हारी प्रेमिका पर थाम देती है।
तुम उन आदतों को तलाशते हो कहानियों में, लोगों में, स्थानों में, हक़ीक़त में, सपनों में, हर जगह। लेकिन तुम आदतों को फिर से जीवित नहीं कर सकते। तुम कसकते हो, चिड़चिड़ाते हो, चीखते हो, मगर फिर ये भी तो प्रेमिकाओं की आदत है ना, तुम्हे परेशान करना।
लेकिन प्रेमिकाएँ तुम्हारा दिल दुखाना नहीं चाहती। वो बस चाहती हैं कि तुम प्रेमी बने रहो, आजीवन। लड़ते रहो वो द्वंद्व जिसे वो छोड़कर चली गयी या उसे जाना पड़ा।
उसे लगता है वो एक काबिल संगिनी से ज़्यादा बेहतर प्रेमिका है और प्रेमिकाएँ मरती नहीं। वो ज़िंदा रहती हैं उन आदतों में जो वो छोड़ कर जाती हैं। प्रेमिका होना आसान नहीं लेकिन प्रेमिका होना सौभाग्य है। प्रेमिकाएँ अमर होती हैं।
Share